बैचलरेट पार्टी के बाद प्रियंका-परिणीति मुंबई लौटीं

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। प्रियंका-परिणीति अमेरिका में बैचलरेट पार्टी मनाने के बाद मुंबई वापस लौट आई हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी निजी और पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण भारत और अमेरिका के बीच लगातार आना-जाना कर रही हैं।

कुछ दिन पहले, प्रियंका और उसकी गर्ल गैंग ने उनकी बैचलरेट पार्टी और पाजामा पार्टी काफी स्टाइलिश तरीके से मनाया था, जिसमें प्रियंका के साथ उनकी चचेरी बन परिणीति चोपड़ा के अलावा सोफी टर्नर, नताशा पाल और अरबपति ईशा अंबानी भी शामिल हुईं।

अमेरिका में शानदार वक्त बिताने के बाद प्रियंका अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ मुंबई लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट से निकलते वक्त प्रियंका और परिणीती दोनों काफी उल्लसित नजर आईं।

प्रियंका और परिणीति दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पार्टी और ट्रिप की ढेर सारी तस्वीरें साझा की थी।

कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में दिसंबर में शादी करेंगे। दोनों की सगाई पारंपरिक रोका रस्म के साथ अगस्त में मुंबई में हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493