साकिब को दिलचस्प लग रही अपनी मूछें

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम को अपनी पहली डिजिटल परियोजना के लिए मूछें उगानी पड़ी और उनका मानना है कि मूछें रखना दिलचस्प है।

‘रेस 3’ में काम कर चुके अभिनेता जी चैनल के शो ‘रंगबाज’ में एक किरदार निभाएंगे।

साकिब ने आईएएनएस से कहा, “सच बताऊं तो मैंने कभी जीवन में मूछें नहीं रखी। उन्हें रखना बहुत दिलचस्प रहा, मैं कुछ दिनों तक खुद को पहचान नहीं पाया। मैं समझता हूं कि एक अभिनेता के रूप में इससे मुझे अलग महसूस हुआ।”

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए साकिब ने कहा, “हालांकि, प्रक्रिया बहुत दिलचस्प थी और मैंने वर्कआउट करना बंद कर दिया, क्योंकि मेरा किरदार ज्यादा बलवान नहीं है। मैंने बहुत कार्डियो किया, क्योंकि शो के अलग-अलग चरण हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे अलग-अलग समय पर विभिन्न प्रकार के आदमी के रूप में दिखना है। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि मैं वैसा ही दिखूं। मेरा किरदार एक गैंगस्टर का है। किरदार थोड़ा बुरा है लेकिन आपको उसमें एक दिल जरूर दिखेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493