बैडमिंटन : आकर्षी बनी यू-19 टूर्नामेंट की विजेता

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष अंडर-19 खिलाड़ी आकर्षी कश्यप ने रविवार को एस. कविप्रिया को मात देकर योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया टूर्नामेंट के बालिका वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है।

छत्तीसगढ़ की आकर्षी ने तमिलनाडु के तिरपुर में मोहन बैडमिंटन अकादमी में खेले गए फाइनल मैच में कविप्रिया को 21-8, 21-11 से मात दी। उन्हें खिताब जीतने में सिर्फ 39 मिनट का समय लगा।

यह टूर्नामेंट देश के जूनियर खिलाड़ियों के लिए काफी अहमियत रखता है क्योंकि इसी टूर्नामेंट के दम पर इसी साल जुलाई में जूनियर एशियन बैडमिंटन चैम्पियनशिप टीम चुनी जाएगी।

वहीं पुरुषों के फाइनल में मध्य प्रदेश के प्रियांशू राजावत ने पांचवी सीड केरल के किरन जॉर्ज को मात देकर उलटफेर करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रियांशू ने जॉर्ज को 21-14, 21-19 से मात दी।

मिश्रित युगल वर्ग में श्री कृष्ण साई और सृष्टि जुपुडी की जोड़ी ने एडविन जॉय और नफीशाो सिराज की जोड़ी को 35 मिनट में 21-17, 21-16 से शिकस्त दे खिताब अपने नाम किया।

वहीं बालिका युगल वर्ग में मुंबई की सिमरन सिंह ठाकुर और रितिका ठाकेर ने सृष्टि और प्रीति के को 21-16, 21-16 से पारस्त किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493