खजुराहो देश में सबसे गर्म रहा, पारा 47़ 2 डिग्री (लीड-1)

भोपाल, 27 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में गर्मी आग बनकर बरस रही है, यहां तापमान लगातार बढ़ रहा है। देश में रविवार को पर्यटन नगरी खजुराहो का तापमान सबसे ज्यादा रहा। यहां पारा 47़ 2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार को लू से जनजीवन प्रभावित रहा। रविवार सुबह से हवाओं में घुली गर्माहट झुलसा देने वाली रही। राज्य के बड़े हिस्से में लू ने अपना असर दिखाया।

मौसम विभाग द्वारा रविवार की शाम को जारी ब्यौरे के अनुसार, देश में खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 47़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मई माह में यह दूसरा मौका है, जब खजुराहो देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों- ग्वालियर, शाजापुर, राजगढ़, रतलाम आदि स्थानों का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पूर्व की गतिविधियों के कारण राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कहीं हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, तो कहीं लू का असर बना हुआ है। इसी के चलते तापमान में बदलाव जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493