अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने चैंपियंस लीग फाइनल मैच देखा

ब्यूनस आयर्स, 27 मई (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप के लिए अभ्यास में जुटे अर्जेंटीना फुटबाल टीम के खिलाड़ियों ने अभ्यास से समय निकालकर रियल मेड्रिड और लिवरपूल के बीच चैंपियंस लीग फाइनल का मैच देखा।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, टीम के 23 खिलाड़ियों ने शनिवार को कीव में खेले गए फाइनल मैच को देखा, जिसमें रियल मेड्रिड ने लिवरपूल को 3-1 से हराकर खिताब जीता।

मैच देखने के बाद जूनियर खिलाड़ियों के खिलाफ होने वाले मैच के लिए खिलाड़ी दो समूहों में बंट गए। टीम का मंगलवार को हैती के खिलाफ एक दोस्ताना मैच खेलने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद वह यूरोप के लिए रवाना होगी।

अर्जेंटीना विश्व कप से पहले नौ जून को इजरायल के खिलाफ अपना आखिरी दोस्ताना मैच खेलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493