बेंगलुरू, 27 मई (आईएएनएस)। ओजोन एफसी और हिन्दुस्तान ने रविवार को सेकेंड डिवीजन लीग फाइनल राउंड मुकाबले में 2-2 का ड्रॉ खेला।
ओजोन ने मैच के तीसरे मिनट में ही सबीथ सत्यान के गोल की मदद से बढ़त हासिल कर ली लेकिन कुशांत चौहान ने दो मिनट बाद ही गोल दागकर हिन्दुस्तान को बराबरी पर ला दिया।
इसके बाद आशुतोष थपलियाल ने 57वें मिनट में गोल कर दिल्ली की टीम को मुकाबले में आगे कर दिया। हालांकि रोबर्ट डी सूजा ने 82वें मिनट में गोल दागकर ओजोन को 2-2 से बराबरी दिला दी।
इस ड्रॉ के बाद ओजोन की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं जबकि हिन्दुस्तान चार अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है।
ओजोन को बुधवार को अपने अगले मुकाबले में टीआरएयू एफसी के साथ और हिन्दुस्तान को रियल कश्मीर के खिलाफ खेलना है।
dharmpath.com dharmpath