बैडमिंटन : इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले पहले भारतीय बने श्रीकांत

जकार्ता, 18 जून (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने रविवार को इंडोनेशिया ओपन जीतकर इतिहास रच दिया है।

श्रीकांत इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। उन्होंने रविवार को खेले गए फाइनल मैच में जापान के काजुमासा साकाई को मात देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत ने साकाई को सीधे गेमों में 21-11, 21-19 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493