बंगाल में एटीएम लुटेरा गिरोह पकड़ा गया

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रविवार को पुलिस ने एटीएम लूटने में शामिल 9 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से हथियार और अन्य घातक सामान बरामद किए गए।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमने एक गिरोह के 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग टीएम लूटने के कई मामलों में शामिल थे। पता चला है कि ये बदमाश हुगली के रिशरा के पचलोकी इलाके में एक और एटीएम को लूटने के लिए इकट्ठा हुए थे।”

उन्होंने कहा, “उनके पास से पाइप बंदूकें, कारतूस, चार चाकू, बेहोश करने की दवा और धातु को पिघलाने के लिए तेजाब वगैरह आदि बरामद किए गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493