बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में सायना

जकार्ता, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

इसके अलावा, गुरुवार को सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने भी पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

वर्ल्ड नम्बर-10 सायना ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में चीन की चेन शियाओशिन को 37 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-12, 21-18 से मात दी।

सायना का सामना अब क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को मलेशिया की गो जिन वेई और भारत की पी.वी. सिंधु के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता खिलाड़ी से होगा।

इसके अलावा, पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में रंकीरेड्डी और चिराग ने चीनी ताइपे की लियाओ मिन चुन और सु चिंग हेंग की जोड़ी को 32 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-17, 21-16 से हराया।

रंकीरेड्डी और चिराग की भिड़ंत अब क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के मेड्स कोनराड पीटरसन और मेड्स पीलेर कोल्डिंग की जोड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493