21 लोगों संग रूसी नाव जापान सागर में लापता

मास्को, 25 जनवरी (आईएएनएस)। रूस की मछली पकड़ने वाली एक नाव ‘वोस्तोक’ 21 क्रू सदस्यों के साथ जापान सागर में लापता हो गई है।

मास्को, 25 जनवरी (आईएएनएस)। रूस की मछली पकड़ने वाली एक नाव ‘वोस्तोक’ 21 क्रू सदस्यों के साथ जापान सागर में लापता हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नाव का एक आपातकालीन प्रकाश उपकरण जापानी सागर के समुद्री क्षेत्र में प्रिमोरोस्की क्राई तट से 200 किलोमीटर की दूरी पर मिला है।

आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाव में 21 लोग सवार हैं। वाहन से संपर्क करने के किसी भी प्रयास में कोई सफलता नहीं मिली।”

राहत अभियान जारी है। रूसी तट सुरक्षा कर्मियों ने इलाके में गश्ती नाव भेज दी हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी एमआई-8 हेलीकॉप्टर्स को भी खोज अभियान में लगा दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493