बैडमिंटन : उलटफेर कर आस्ट्रेलिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत

सिडनी, 22 जून (आईएएनएस)। भारत के बैडमिटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने उलटफेर करते हुए आस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

श्रीकांत ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में गुरुवार को शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोन वान हो को 15-21, 21-13, 21-13 से मात दी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले श्रीकांत ने दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी वान को इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में मात दी थी।

श्रीकांत ने अलावा बी.साई. प्रणीत ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाले प्रणीत ने चीन के खिलाड़ी हुआंग युशियांग को 21-15, 18-21, 21-13 से मात दी।

महिला युगल वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी। अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी को जापान की शीहो तानाका और कोहारु योनेमोटो की जोड़ी से 21-18, 18-21, 13-21 से हार का सामना कर बाहर होना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493