विजय की अगली फिल्म का शीर्षक ‘मर्सल’

चेन्नई, 22 जून (आईएएनएस)। विजय की आगामी तमिल फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की पहली झलकी के साथ फिल्म के शीर्षक की घोषणा की है। उनकी फिल्म का नाम ‘मर्सल’ है।

एटली निर्देशित फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। इसकी घोषणा बुधवार को अभिनेता के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर की गई।

एक बयान में फिल्म के फस्र्ट लुक पोस्टर के साथ आधिकारिक शीर्षक की घोषणा की गई।

तमिल फिल्म ‘थेरी’ के बाद विजय और एटली इस फिल्म में दोबारा साथ काम कर रहे हैं।

फिल्म में विजय तीन भूमिकाओं में हैं, जो श्री थेंडल स्टूडियोज द्वारा निर्मित होगी।

वह पंजायत मुखिया, डॉक्टर और जादूगर के तीन किरदारों में दिखेंगे।

फिल्म का संगीत ए.आर रहमान ने दिया है। इसमें नित्या मेनन, एस. जे. सूर्या, काजल अग्रवाल और सामन्था रूथ प्रभु भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493