लंदन में कार पर निर्भरता कम करने की योजना

लंदन, 22 जून (आईएएनएस)। लंदन के मेयर सादिक खान ने नई योजना तैयार की है, जिसका लक्ष्य ब्रिटेन की राजधानी में 80 प्रतिशत यात्राएं सार्वजनिक परिवहन, पैदल या साइकल से किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है।

लंदन, 22 जून (आईएएनएस)। लंदन के मेयर सादिक खान ने नई योजना तैयार की है, जिसका लक्ष्य ब्रिटेन की राजधानी में 80 प्रतिशत यात्राएं सार्वजनिक परिवहन, पैदल या साइकल से किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, योजना बुधवार को जारी की गई, जिसका लक्ष्य है कि लंदन में प्रतिदिन कार द्वारा की जाने वाली यात्राओं में तीन लाख की कमी लाई जाए।

खान ने साथ ही योजना में लक्ष्य रखा है कि लंदन निवासियों में से 70 प्रतिशत सुरक्षित साइकिल रूट के 400 मीटर के दायरे में रह पाएं।

खान ने कहा कि लंदन में कार इस्तेमाल न करना ‘राजधानी के निवासियों के लिए सस्ता, सुरक्षित और सबसे सुविधाजनक विकल्प’ होना चाहिए।

खान की नई परिवहन रणनीति के पहले खाके में इन प्रस्तावों को रेखांकित किया गया है, जिसमें कारों पर निर्भरता कम करने की योजना बनाई गई है।

मेयर की इस ‘हेल्दी स्ट्रीट्स’ योजना का मकसद है कि लंदन निवासी हर रोज कम से कम 20 मिनट सक्रिय यात्रा करें, जिससे उन्हें स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।

खान लंदन में भीड़भाड़ की समीक्षा भी कर रहे हैं। इसके तहत चालकों से हर किलोमीटर की यात्रा के लिए शुल्क लेने की कवायद शुरू की जा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493