बैडमिंटन : एक्सेलसन और रातचानोक ने जीते खिताब

सिबु (मलेशिया), 21 जनवरी (आईएएनएस)। मौजूदा विश्व चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन और थाईलैंड की रातचानोक इंतानोन ने रविवार को मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एवं महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया।

एक्सलेसन ने जापान के केंटा निशिमोटो को एक घंटे 12 मिनट तक चले मैच में 21-13, 21-23, 21-18 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, केंटा ने डेनमार्क के खिलाड़ी को अच्छी चुनौती दी, लेकिन विक्टर जीत हासिल करने में सफल रहे।

जीतने के बाद एक्सेलसन ने कहा, “मैं इस सप्ताह अच्छा खेला, लेकिन मैं ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट में अच्छा खेलना चाहता हूं।”

वहीं पूर्व विश्व चैम्पियन इंतानोन ने वर्ल्ड नंबर-1 ताई जु यिंग को मात दी। इंतानोन ने एक घंटे पांच मिनट तक चले मुकाबले में यिंग को 21-16, 14-21, 24-22 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493