मप्र में ‘शिक्षित युवा गारंटी कानून’ के लिए प्रदर्शन

भोपाल, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बेरोजगार सेना के प्रतिनिधियों ने टाई बांधकर और अपनी डिग्री लेकर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए ‘शिक्षित युवा गारंटी कानून’ बनाने की मांग की।

बेरोजगार सेना का कहना है कि राज्य में बेरोजगारी चरम पर है, महंगी पढ़ाई और डिग्री हासिल करने के बाद बेहद कम वेतन की नौकरी कुछ माह की मिलती है। उदाहरण के तौर पर अतिथि विद्वान हो, अतिथि शिक्षक हों या संविदाकर्मी, पिछले 10 वर्षो में सरकारी नौकरियां बढ़ने की बजाय कम हो गई हैं।

इस मांग को लेकर बेरोजगार सेना ने रविवार को अक्षय हुंका के नेतृत्व में भोपाल के बोर्ड आफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भोपाल शहर के सैकड़ों बेरोजगार शामिल हुए। प्रदर्शकारियों ने टाई और डिग्री लगाकर कानून बनाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सभी युवाओं ने कानून की मांग की और कहा कि अगर नौकरियां नहीं मिलेंगी तो वोट भी नहीं देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493