वुहान (चीन), 27 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली दिग्गज भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां जारी एशियाई चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सायना ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-15 दक्षिण कोरिया की ली जांग मी को मात दी।
वर्ल्ड नम्बर-12 सायना ने जांग को 43 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 21-15, 21-13 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath