बैडमिंटन : कश्यप इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत हारे

जकार्ता, 4 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेल-2014 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पारूपल्ली कश्यप गुरुवार को उम्दा प्रदर्शन करते हुए 800,000 डॉलर इनामी इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

कश्यप ने जहां जीत की खबर दी वहीं पुरुष एकल में किदाम्बी श्रीकांत और महिला जोड़ीदार ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा को प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

पहले दौर में थाईलैंड के तानोंगसाक एस. को हराने वाले कश्यप ने प्री-क्वार्टर फाइनल में विश्व के आठवें वरीयता प्राप्त कोरियाई खिलाड़ी सोन वान हो को 21-11, 21-14 से हराया।

इस जीत के साथ विश्व के 12वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कश्यप वान के खिलाफ जीत-हार के क्रम को 2-3 कर लिया है।

विश्व के चौथे वरीयता प्राप्त भारतीय श्रीकांत को हालांकि इंडोनेशिया के गिंटिंग एंथोनी के हाथों हार मिली। विश्व के 166वें वरीय खिलाड़ी एंथोनी ने श्रीकांत को 21-14, 20-22, 13-21 से हराया।

गुट्टा और पोनप्पा को चीन की यू यांग तथा झोंग जियानजिंग के हाथों 8-21, 8-21 से हार मिली।

पुरुष युगल में अक्षय देवाल्कर और प्रणय चोपड़ा को भी हार मिली। इन दोनों को चीन के चाए बियाओ और होंग वेई ने 21-13, 21-11 से हराया।

महिला एकल में गुरुवार को ही भारत की सायना नेहवाल और पीवी सिंधु अपना-अपना मुकाबला खेलेंगी। सायना को चीनी ताइपे की सू या चिंग से भिड़ना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493