जम्मू में सिख प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग जाम किया

जम्मू, 4 जून (आईएएनएस)। सिखों के एक समूह ने आतंकवादी सिख नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर वाले पोस्टर हटाए जाने के विरोध में गुरुवार को यहां प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान सड़कें अवरुद्ध कर और टायर जलाकर अपना विरोध प्रदर्शित किया।

भिंडरावाले का पोस्टर हटाने की वजह से एक युवक ने बुधवार को एक पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया था, जिसके बाद सतवारी, गड़ीगढ़ और डिगियाना क्षेत्रों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई।

प्रदर्शनकारियों ने जम्मू एवं कश्मीर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गड़ीगढ़ में जम्मू-आर.एस. पुरा मार्ग अवरुद्ध कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हम स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493