बैडमिंटन : कश्यप, हार्षिल चाइना मास्टर्स से बाहर

जियांग्सु, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप और हार्षिल दानी गुरुवार को चाइना मास्टर्स टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सके।

इन दोनों भारतीयों को चीन के खिलाड़ियों ने अंतिम आठ में जाने से रोका। कश्यप को तीसरी वरीय कियाओ बिन ने मात दी। दानी को सुन फेइजियांग ने बाहर का रास्ता दिखाया।

कश्यप ने हालांकि बिन को कड़ी टक्कर दी। पहला गेम 10-21 से हार जाने के बाद कश्यप ने दूसरे गेम में बेहतरीन खेल दिखाया और 22-20 से जीत हासिल करते हुए मैच को तीसरे गेम में ले गए। लेकिन बिन एक बार फिर भारतीय खिलाड़ी पर हावी पड़े और 21-13 से जीत हासिल करते हुए मैच अपने नाम कर ले गए।

वहीं दानी ने सुन के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह जीत हासिल करने में सफल नहीं हो सके। सुन ने दानी को 21-17, 21-18 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493