बैडमिंटन : चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारे श्रीकांत

चांग्झू (चीन), 21 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के लिए चीन ओपन में शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा।

श्रीकांत को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार मिली और इस कारण वह दूसरे चीन ओपन खिताब से चूक गए।

वर्ल्ड नंबर-8 श्रीकांत को क्वार्टर फाइनल में जापान के वर्ल्ड नंबर-2 केंटो मोमोटा से हार मिली। मोमोटा ने उन्हें 28 मिनट में सीधे गेमों में 21-9, 21-11 से मात दी।

श्रीकांत भारत के पहले ऐसे पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस खिताब को जीता है। उन्होंने 2014 में चीन ओपन टूर्नामेंट अपने नाम किया था। हालांकि, वह दूसरी बार इसे जीत नहीं पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493