दिल्ली में भारतीय पासपोर्ट के साथ चीनी शख्स धरा गया

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने चीन के एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो बीते छह साल से भारतीय पासपोर्ट के साथ यहां रह रहा था।

त्साओ लुंग के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत धोखाधड़ी करने और पासपोर्ट अधिनियम व विदेशी अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

गैरकानूनी तरीके से उसके द्वारा हासिल किए गए आधार और पासपोर्ट को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि त्साओ भारत में चार्ली पेंग के नाम से रह रहा था। उसे 13 सितंबर को उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला से गिरफ्तार किया गया।

हालांकि, उसके खिलाफ ‘आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम’ के तहत कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है। ऐसी अफवाह हैं कि वह जासूसी रैकेट चलाता था।

अधिकारी ने कहा, “हम पुष्टि नहीं कर सकते कि क्या वह यहां खुफिया एजेंट के तौर पर रह रहा था या नहीं। हालांकि, जांच के दौरान हम किसी तरह की संभावना से इनकार नहीं कर रहे।”

लुंग के पास से 3.4 लाख रुपये, 2,200 डॉलर और 20,000 थाई मुद्रा जब्त कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, उसने मिजोरम की एक महिला से शादी की और वर्तमान में गुरुग्राम में रह रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493