बैडमिंटन : चीन ओपन से बाहर हुए मनु-सुमित

फुझोउ (चीन), 6 नवंबर (आईएएनएस)। मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी को यहां जारी चीन ओपन में मंगलवार को निराशा हाथ लगी।

पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर में ही मनु और सुमित की जोड़ी को हार मिली। हालांकि, उन्होंने इस मैच के दूसरे गेम में काफी संघर्ष किया लेकिन सफलता हासिल नहीं कर पाई।

मनु और सुमित की वर्ल्ड नम्बर-26 जोड़ी को पहले दौर में डेनमार्क की वर्ल्ड नम्बर-5 जोड़ी किम एस्त्रुप और आंद्रेस साकरूप ने 46 मिनट तक चले मैच में 21-16, 27-25 से मात दी।

पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के रूप में भारतीय चुनौती बरकरार है। बुधवार को वे पहले दौर का मैच खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493