कर्नाटक उपचुनाव : जद(एस), कांग्रेस 5 में 4 सीटों पर जीत की ओर

बेंगलुरू, 6 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में सत्तारूढ़ जनता दल (सेकुलर)-कांग्रेस गठबंधन यहां लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को करारी शिकस्त देने की ओर बढ़ रहा है। यह गठबंधन यहां दो विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करा चुकी है और दो संसदीय सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

गठबंधन ने यहां रामनगरा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है, जहां मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी की पत्नी अनिता ने जद(एस) के टिकट पर 1,09,137 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है।

भाजपा शिमोगा लोकसभा सीट पर बढ़त को देखकर खुद को सांत्वना दे सकती है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के पुत्र बी.वाई. राघवेंद्र जद(एस) उम्मीदवार मधु बंगारप्पा से 52,146 मतों से आगे चल रहे हैं।

येदियुरप्पा ने जून में विधानसभा चुनाव के लिए शिमोगा सीट खाली की थी।

बेल्लारी(आरक्षित) लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार वी.एस. उगरप्पा 2,14,826 मतों के विशाल अंतर से भाजपा के जे. शांता से बढ़त बनाए हुए हैं।

वहीं मांड्या लोकसभा सीट पर, जद(एस) के शिवराम गौड़ा भाजपा के सिद्धारमैया से 3,24,925 मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।

रामनगरा विधानसभा सीट पर 55 वर्षीय अनिता कुमारस्वामी ने भाजपा के एल. चंद्रशेखर को हरा दिया है।

जामखंडी विधानसभा सीट पर, कांग्रेस उम्मीदवार आनंद सिद्दू न्यामागौड़ा ने भाजपा उम्मीदवार श्रीकांत कुलकर्णी को 39,480 मतों से हराया।

इन नतीजों के बाद, कांग्रेस और जद(एस) के कार्यकर्ता और समर्थकों ने रामनगरा और जामखंडी जिले के पार्टी कार्यालय में खुशियां मनाई।

मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई थी, और यह बेल्लारी, मांड्या और शिमोगा संसदीय क्षेत्र में अभी भी जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493