बैडमिंटन : छवि-नजमा ने जीता रेड बुल शटल अप का दिल्ली संस्करण

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। चंडीगढ़ की बैडमिंटन खिलाड़ी छवि और नजमा की जोड़ी ने शुक्रवार को शुरू हुए रेड बुल शटल अप के दिल्ली संस्करण में जीत दर्ज की।

रेड बुल शटल अप युगल महिला खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट है। दिल्ली के अलावा इस टूर्नामेंट के तहत चार अन्य शहरों बेंगलुरु, गुवाहाटी, हैदराबाद और मुंबई में मुकाबले खेले जाएंगे और हर शहर की विजेता जोड़ी नेशनल फाइनल में भिड़ेगी।

नेशनल फाइनल का खिताब जीतने वाली टीम को भारत की स्टार खिलाड़ी अश्विनी पोनाप्पा और उनकी जोड़ीदार के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।

रेड बुल शटल अप का यह पहला सीजन है। दिल्ली संस्करण में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। छवी और नजमा की जोड़ी ने दमन राजकुमार और मुस्कान ताया को मात देकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493