बैडमिंटन : जापान ओपन में आगे बढ़े प्रणीत

टोक्यो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत ने जापान ओपन-2019 की जीत के साथ शुरुआत की है।

एकल वर्ग के पहले दौर के मैच में प्रणीत ने जापान के केंटो निशिमोटो को मंगलवार को यहां सीधे गेमों में 21-17, 21-13 से पराजित किया।

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला केवल 42 मिनट तक चला। 750,000 डॉलर की ईनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में प्रणीत ने हिस्सा नहीं लिया था।

हाल में समाप्त हुए इंडोनेशिया ओपन में प्रणीत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और यह जीत उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण थी।

मिश्रिय युगल में अश्विनी पोनप्पा और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ने जर्मनी की लिंडा एफ्लेर और मार्विन सिएडेल की जोड़ी को मात दी।

भारतीय जोड़ी ने 33 मिनट तक चला यह मुकाबला 21-14, 21-19 से जीता।

पुरुष युगल वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी। मनु अत्री और बी सुमीथ रेड्डी को मलेशिया के गोह फेई और नुर इजूद्दीन की जोड़ी ने 21-12, 21-16 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493