बैडमिंटन : जापान ओपन से बाहर हुई सिंधु

टोक्यो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु को यहां जारी 750,000 डॉलर की इनामी राशि वाले जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

चौथी सीड जापान की अकाने यामागुची ने पांचवी सीड सिंधु को सीधे गेमों में 21-18, 21-15 से पराजित करते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

रविवार को इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में भी भारतीय खिलाड़ी को यामागुची के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। यामागुची ने सिंधु को फाइनल में 21-15, 21-16 से मात दी थी।

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 51 मिनट तक चला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493