हो चिन मिन्ह सिटी (वियतनाम), 12 अगस्त (आईएएनएस)। सिंगापुर की बैडमिंटन खिलाड़ी येओ जिया मिन ने रविवार को वियतनाम ओपन का खिताब अपने नाम किया।
महिला एकल वर्ग के फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-92 जिया मिन ने चीन की हान युवे को मात दी।
जिया मिन ने वर्ल्ड नम्बर-27 हान को 35 मिनटों तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में 21-19, 21-19 से मात दी और स्वर्ण पदक जीता।
जिया मिन पहली बार चीन की खिलाड़ी हान का सामना कर रही थीं और ऐसे में उन्होंने बिना किसी दबाव के अच्छा खेल दिखाकर खिताबी जीत हासिल की।
इसके अलावा, महिला युगल वर्ग में का खिताब जापान की मिसाटो अराटामा और अकाने वतानबे ने अपने नाम किया।
मिसाटो और अकाने ने फाइनल मैच में 35 मिनटोंके भीतर अपनी हमवतन जोड़ी नामी मात्सुयामा और चिहारु सीदा को सीधे गेमों में 21-18, 21-19 से हराकर सोना जीता।
dharmpath.com dharmpath