बिहार में आश्रय गृह की 2 महिलाओं की मौत

पटना, 12 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में एक आश्रय गृह में रहने वाली दो महिलाओं की यहां पटना के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आसरा आश्रय गृह में रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला और एक 18 वर्षीय लड़की की शुक्रवार रात पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो गई।

इस घटना की सूचना न तो पुलिस और न समाज कल्याण विभाग को दी गई।

विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस की एक टीम ने शहर के राजीव हागर इलाके में स्थित आश्रय गृह का दौरा किया और वहां कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ की।

दोनों महिलाओं की मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बालकिा गृह में 34 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना जुलाई में सामने आई थी।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक आश्रय गृह से 24 लड़कियों को पिछले सप्ताह तब बचाया गया, जब उनमें से एक ने पुलिस को बताया कि उन लोगों का यौन उत्पीड़न किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493