बैडमिंटन : डच ओपन के फाइनल में पहुंचे जयराम

अल्मेरे (नीदरलैंड्स), 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों मे से एक अजय जयराम ने यहां जारी डच ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जयराम ने शनिवार को पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन को 21-18 13-21 21-13 से जीत हासिल कर फाइनल में कदम रखा।

इससे पहले, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्राजील के यगोर कोएल्हो दे ओलीविएरा को हराकर अंतिम-4 दौर में स्थान पक्का किया था।

टूर्नामेंट के पांचवें वरीय खिलाड़ी एंटोनसेन ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में जर्मनी के फेबियन रॉथ को 21-18, 21-13 से पराजित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493