बैडमिंटन : तीन भारतीय जोड़ियां सिंगापुर ओपन से बाहर

सिंगापुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की तीन जोड़ियां बुधवार को यहां सिंगापुर ओपन के पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

पुरुष युगल वर्ग में मनु अत्री और बी.सुमीथ रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया के डैनी क्रिसनान्ता और लोह हीन की जोड़ी ने सीधे गेमों में 21-13, 21-17 से हराया।

दूसरी ओर मिश्रित युगल वर्ग में सौरभ शर्मा और अनुष्का पारिख की जोड़ी को हार झेलते हुए टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

थाईलैंड के डेचपूल.पी और सैपसैरी.टी की तीसरी सीड जोड़ी ने शर्मा-पारिख के खिलाफ 21-12, 21-12 से आसान जीत दर्ज की।

मिश्रित युगल के एक अन्य मुकाबले में भारत के प्रणव जेरी चोपड़ा और एन.सिक्की रेड्डी ने हमवतन एम.आर अर्जुन और मनीशा.के की जोड़ी को 21-18, 21-7 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493