पुंछ में दुर्घटनावश चली गोली से आईटीबीपी का जवान घायल

जम्मू, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक जवान उसके साथी से गलती से चली गोली से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायल हुआ जवान मेंधार क्षेत्र में चुनावी ड्यूटी पर तैनात था, जहां उसके साथी की सर्विस राईफल से गलती से चली गोली से वह घायल हो गया।

पुलिस ने बताया, “घायल जवान के कंधे पर गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493