बैडमिंटन : दुबई में अश्मिता को स्वर्ण, शुभांकर और तरुण को रजत (लीड-1)

दुबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चाहिला ने शानदार प्रदर्शन के साथ दुबई इंटरनेशनल चैलेंज के खिताब को अपने नाम किया। वहीं पुरुष एकल वर्ग में शुभांकर डे और पुरुष युगल वर्ग में तरुण कोना को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है।

भारत की 19 वषीर्या खिलाड़ी अश्मिता ने महिला एकल वर्ग के फाइनल में दक्षिण कोरिया की जेओन जुई को मात दी।

अश्मिता ने केवल 33 मिनटों के भीतर वल्र्ड नम्बर-77 को सीधे गेमों में 21-19, 21-15 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की।

उल्लेखनी है कि इस साल अश्मिता को एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने मिश्रित टीम स्पर्धा में हिस्सा लिया था।

दुबई इंटरनेशनल चैलेंज में अश्मिता ने क्वालीफायर चरण का सामना कर मुख्य दौर में कदम रखा और अंत में खिताबी जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट में हालांकि, भारतीय पुरुष खिलाड़ी शुभांकर दे को फाइनल में हार मिली।

मैच के बाद अश्मिता ने कहा, “पहला गेम काफी करीब था जिससे मुझे आत्मविश्वास मिला। दूसरे गेम में मैं काफी आगे थे और इसलिए मुझे दवाब महसूस नहीं हुआ। मैं अच्छी लय में थी और अपनी ताकत के साथ खेल रही थी।”

वल्र्ड नम्बर-54 शुभांकर को पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में रूस के वल्र्ड नम्बर-63 खिलाड़ी व्लादिमीर मालकोव ने सीधे गेमों में 10-21, 15-21 से मात दी। ॉ

वहीं पुरुष युगल वर्ग में तरुण और उनके पुरुष जोड़ीदार मलेशिया के लिम किम वाह को दक्षिण कोरिया के किम सांग सू और यू येओन सियोंग ने 21-13, 21-16 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493