शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 318 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 317.72 अंकों की तेजी के साथ 35,774.88 पर और निफ्टी 81.20 अंकों की तेजी के साथ 10,763.40 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 190.46 अंकों की तेजी के साथ 35,647.62 पर खुला और 317.72 अंकों या 0.90 फीसदी तेजी के साथ 35,774.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35818.83 के ऊपरी स्तर और 35,511.10 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी रही। यस बैंक (7.19 फीसदी), आईटीसी (2.77 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.73 फीसदी), इंडसइंड बैंक (2.60 फीसदी) और वेदांत (2.18 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे – ओएनजीसी (1.37 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.33 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (0.72फीसदी), एशियन पेंट (0.65 फीसदी) और एनटीपीसी (0.65 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 51.98 अंकों की तेजी के साथ 15049.79 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 52.77 अंकों की तेजी के साथ 14538.65 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 49.05 अंकों की तेजी के साथ 10,731.25 पर खुला और 81.20 अंकों या 0.76 फीसदी तेजी के साथ 10,763.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,774.70 के ऊपरी और 10,688.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.45 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.27 फीसदी), धातु (1.16 फीसदी), ऊर्जा (1.16 फीसदी) और ऑटो (1.05 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के सिर्फ एक सेक्टर तेल एवं गैस (0.21 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,318 शेयरों में तेजी और 1,287 में गिरावट रही, जबकि 189 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493