बैडमिंटन : दुबई वर्ल्ड सुपरसीरीज में खिताबी जीत से चूकीं सिंधु

दुबई, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु रविवार को दुबई वर्ल्ड सुपरसीरीज में खिताबी जीत से चूक गईं।

सिंधु को महिला एकल वर्ग के फाइनल में जापान की अकाने यामागुची ने 21-15, 12-21, 19-21 से मात दी।

इस हार के साथ ही सिंधु पहली बार दुबई वर्ल्ड सुपरसीरीज का खिताब जीतने से चूक गईं। वह अगर इस खिताब को जीत लेतीं, तो इस टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी होने का इतिहास रचतीं। हालांकि, आखिरी गेम में वह केवल दो अंक से पिछड़ गईं और यह खिताब दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त यामागुची के हाथ चला गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493