बैडमिंटन : दुबई सुपर सीरीज में सिंधु की लगातार तीसरी जीत

दुबई, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत की अग्राणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने अपना शानदार विजयी क्रम जारी रखते हुए शुक्रवार को दुबई सुपरसीरीज में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।

सिंधु ने महिला एकल वर्ग के ग्रुप-ए के अपने तीसरे और आखिरी मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को मात देते हुए अपराजित रहते हुए ग्रुप दौर का अंत किया।

रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने यामागुजी को 36 मिनट तक चले आसान मुकाबले में 21-9, 21-13 से मात दी।

पहले गेम में सिंधु शुरू से ही हावी रहीं और 5-0 की बढ़त लेने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आसानी से पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में हालांकि जापानी खिलाड़ी ने थोड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई, लेकिन शुरुआत में ही वह कुछ कर सकीं। गेम का पहला अंक यामागुची ने लिया। सिंधु ने तुरंत बराबरी की। कुछ देर तक अंकों की लुकाछुपी चलती रही और स्कोर 4-4 से बराबर था।

यहां से सिंधु ने बढ़त लेना चालू रखा और 7-5 का स्कोर कर लिया। जापानी खिलाड़ी इसके बाद वापसी नहीं कर पाई और दूसरे गेम के साथ मैच भी हार गईं।

सिंधु ने ग्रुप के अपने पहले मैच में चीन की ही बिंगजियाओ को मात दी थी जबकि दूसरे मैच में जापान की ही सायाको साटो को हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493