बैडमिंटन : प्रणीत, जयराम की विश्व चैम्पियनशिप में हार

ग्लासगो, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत और अजय जयराम गुरुवार को विश्व चैम्पियनशिप से हारकर बाहर हो गए हैं।

दोनों खिलाड़ियों को चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में हार झेलनी पड़ी।

प्रणीत को चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन ने मात दी, वहीं जयराम को चीन के दिग्गज खिलाड़ी चेन लोंग ने टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

पहला गेम जीतने के बावजूद प्रणीत को चोऊ के हाथों 21-19, 10-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच एक घंटे एक मिनट तक चला।

वहीं जयराम को पांचवें वरीय चेन लोंग ने 21-11, 21-10 से मात देते हुए बाहर किया। चेन लोंग ने मैच अपने नाम करने के लिए 41 मिनट का समय लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493