बैडमिंटन : प्रणीत ने जीता थाईलैंड ओपन खिताब

बैंकॉक, 4 जून (आईएएनएस)। भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत ने थाईलैंड ओपन ग्रांप्री. टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की है।

टूर्नामेंट के तीसरे वरीय खिलाड़ी प्रणीत ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मैच में रविवार को इंडोनेशिया के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को मात देकर सुपर सीरीज खिताब जीता है।

24वीं विश्व वरीयता प्राप्त प्रणीत के लिए यह खिताबी जीत आसान नहीं रही। उन्हें पहले गेम में 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद प्रणीत ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-18 से अपने नाम करते हुए स्कोर बराबर कर लिया।

प्रणीत ने बेहद संघर्षपूर्ण रहे तीसरे गेम में 21-19 से जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया।

प्रणीत ने अपने करियर का पहला सुपर सीरीज खिताब 2016 में जीता था। उन्होंने कनाडा ओपन ग्रांप्री. टूर्नामेंट अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने इस साल सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज का खिताब भी जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493