अगरतला, 4 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा में एक घर के भूस्खलन की चपेट में आ जाने से एक आदिवासी महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।
अगरतला, 4 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा में एक घर के भूस्खलन की चपेट में आ जाने से एक आदिवासी महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।
त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के तीसरे बटालियन कमांडर प्रबीर मजुमदार ने संवाददाताओं को बताया, “काजल कान्या देबबरमा (47) और उसके दो छोटे बच्चों की शनिवार रात को उतरी त्रिपुरा के कमालपुर में बड़े पौमाने पर भूस्खलन से टिन की छत वाले घर के नीचे दबकर मौत हो गई।”
हादसे में काजल कान्या के पति रूटी देबबरमा गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मजुमदार ने संवाददाताओं को बताया, “भारी बारिश और कीचड़ के बावजूद करीब 30 टीएसआर जवानों ने मृतकों का शव बरामद किया और रूटी देबबरमा को जीवित निकाला।”
वहीं एक अन्य घटना में उत्तरी त्रिपुरा के चुरैबारी में शनिवार रात आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath