बैडमिंटन : प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे सौरभ

ताइपे सिटी, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा को गुरुवार को चीनी ताइपे टूर्नामेंट में निराशा का सामना करना पड़ा।

पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-69 सौरभ को जापान के रिची ताकेशीता ने मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-82 ताकेशीता ने सौरभ को एक घंटे और 16 मिनट तक चले मुकाबले में 19-21, 23-21, 21-16 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

पुरुष एकल वर्ग में भारत के अजय जयराम का मुकाबला अभी बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493