लखनऊ में 2 भाइयों की हत्या, एक गिरफ्तार

लखनऊ, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ अज्ञात हमलावरों ने बुधवार देर रात दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

इमरान गाजी (24) और उसके भाई अरमान (22) और दोस्त निशांत के साथ अपने बीमार पिता के लिए दवाई खरीदकर घर जा रहा था, उसी दौरान ठाकुरगंज में बंबा रोड के पास उन पर हमला किया गया।

गाजी परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथनी को बताया कि कुछ दिन पहले दोनों भाइयों की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी।

मामले में साहिल नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

हमले में बचे निशांत ने बताया कि करीब आधा दर्जन बदमाशों ने दोनों भाइयों को कैब से बाहर निकाला। कैब इमरान चला रहा था।

उसने बताया कि उन्होंने उन्हें प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारने से पहले उन्हें रॉड व डंडों से पीटा।

निशांत हालांकि वहां से किसी तरह भागने में सफल रहा और ठाकुरगंज पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो दोनों भाई वहां खून से लथपथ पड़े थे और हमलावर तब तक भाग चुके थे।

दोनों भाइयों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कुछ देर बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। आठ पुलिस थानों के अतिरिक्त बलों को पुराने शहर में तैनात किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493