बैडमिंटन : मकाउ ओपन का खिताब जीते मोमोटा

मकाउ, 12 नवंबर (आईएएनएस)। जापान के खिलाड़ी केंटो मोमोटा ने मकाउ ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है।

मोमोटा ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में इंडोनेशिया के खिलाड़ी इहसान मौलाना मुस्तोफा को मात दी।

विश्व के 74वीं वरीयता प्राप्त मोमोटा ने 41 मिनट के भीतर मुस्तोफा को सीधे सेटों में 21-16, 21-10 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की।

मोमोटा और मुस्तोफा के बीच अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। इससे पहले, 2016 में मोमोटा ने हैदराबाद बैडमिटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में भी मुस्तोफा को हराया था।

ऐसे में जापानी खिलाड़ी मोमोटा ने मुस्तोफा के खिलाफ मुकाबलों के स्कोर में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493