‘हेट स्टोरी 4’ की शूटिंग पूरी हुई

मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। ‘हेट स्टोरी’ फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म की शूटिंग समाप्त हो गई है।

मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। ‘हेट स्टोरी’ फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म की शूटिंग समाप्त हो गई है।

फिल्म के निर्देशक विशाल पांड्या ने शनिवार को फिल्म की पूरी कास्ट व क्रू की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “हेट स्टोरी 4, इसकी शूटिंग समाप्त हुई, उर्वशी रौतेला, टी-सीरीज।”

यह कामुक थ्रिलर फिल्म दो मार्च, 2018 को रिलीज होगी।

इस फिल्म में पंजाबी फिल्म अभिनेत्री इहाना ढिल्लन भी नजर आएंगी, जो ‘डैडी कूल मुंडे फूल’ और ‘टाइगर’ जैसी फिल्में कर चुकी हैं। इस फिल्म से इहाना का बॉलीवुड में डेब्यू हो रहा है। इसके साथ ही फिल्म में करण वाही, सूरज पंचोली और गुरमीत चौधरी भी नजर आएंगे।

इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में लंदन में शुरू हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493