अगुएरो की बदौलत दोस्ताना मैच में जीता अर्जेटीना

मॉस्को, 12 नवंबर (आईएएनएस)। सर्गियो अगुएरो की ओर से दागे गए गोल के दम पर अर्जेटीना ने दोस्ताना मैच में रूस को 1-0 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को में खेले गए इस रोमांचक मैच में अगुएरो ने 86वें मिनट में गोल कर अर्जेटीना को जीत दिलाई।

इस साल जून से लेकर अब तक अर्जेटीना ने नियमित रूप से अपने मैचों में जीत हासिल की है।

इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने गोल दागकर बढ़त हासिल करने की काफी कोशिश की, लेकिन दोनों ही टीमें असफल हुईं।

इसके बाद, दूसरे हाफ में भी काफी समय तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों को कड़ा संघर्ष करते देखा गया।

इस बीच, 86वें मिनट में मैनचेस्टर सिटी के रिकॉर्ड गोल करने वाले खिलाड़ी अगुएरो ने मौका हासिल कर अर्जेटीना के लिए गोल दागा।

अर्जेटीना ने अगुएरो की गोल से मिली बढ़त को अपने अच्छे डिफेंस से बरकरार रखते हुए अंत में रूस को 1-0 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493