बैडमिंटन : मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारीं सायना

शाह आलम (मलेशिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल शनिवार को मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की ताइ यिंग से हारकर बाहर हो गई हैं। भारतीय खिलाड़ी की यिंग के खिलाफ यह लगातार छठवीं हार है।

यिंग ने सायना को 34 मिनट चले मुकाबले में 21-19, 21-13 से हराया। यह सायना की यिंग के खिलाफ खेले गए कुल 13 मैचों में नौवीं हार है।

सायना को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, जिसकी उन्हें जरूरत थी। सायना पहले गेम में 0-7 से पीछे थीं और पूरे गेम में वह इस अंतर को मिटा नहीं पाईं और गेम हार गईं।

दूसरे गेम में सायना ने अच्छा मुकाबला किया लेकिन यिंग ने सायना पर फिर भी 14-10 की बढ़त ले ली थी। इसके बाद सायना वापसी नहीं कर पाईं और 21-13 से दूसरे गेम के साथ मैच भी गंवा बैठीं।

सायना की हार के साथ ही भारत का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हो चुका है।

फाइनल में यिंग का मुकाबला पूर्व विश्व चैम्पियन थाईलैंड की रातचानोक इंतोनोन के साथ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493