शाही जोड़े की यात्रा को लेकर शिल्पा रोमांचित

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटिश व्यवसायी राज कुंद्रा की पत्नी, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने ब्रिटिश शाही जोड़े प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन की भारत की पहली यात्रा से पूर्व इसे लेकर अपना रोमांच ट्विटर पर जाहिर किया है।

शाही जोड़ी की पहली भारत यात्रा रविवार से शुरू हो रही है।

ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार जारी पोस्ट में कहा गया है, “शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, इस रविवार कैम्ब्रिज के ड्यूक और डचेस के स्वागत में प्रस्तावित रात्रिभोज में हम आप की उपस्थिति को लेकर उत्सुक हैं।”

इस पर शिल्पा ने जवाब दिया, “जी हां, मैं भी इसके लिए उत्सुक हूं।”

शाही जोड़ी की यह भारत यात्रा चंदा जुटाने के एक कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें शाहरुख खान, आमिर खान, ऋषि कपूर और ऐश्वर्य राय बच्चन जैसे सितारे शामिल हो सकते हैं।

यह आयोजन तीन धर्मादा संस्थाओं -मैजिक बस, डोरस्टेप और इंडियाज चाइल्डलाइन- द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन से आने वाली धनराशि भारत भर के कमजोर बच्चों के कल्याण में लगाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493