रिपब्लिकन टेड क्रूज को 21 अतिरिक्त प्रतिनिधियों का समर्थन

वाशिंगटन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने में जुटे टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज को कोलोराडो के 21 प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल हुआ है। राष्ट्रपति पद के लिए पार्टी का प्रत्याशी चुनने के लिए हुए रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में इन प्रतिनिधियों का क्रूज को समर्थन हासिल हुआ।

सीबीएस न्यूज द्वारा शनिवार को जारी रपट के अनुसार, ये राज्य में प्रतिनिधियों के बहुमत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ओहियो के क्लीवलैंड के क्वीकेन लोन्स एरिना में भी 18 जुलाई से 21 जुलाई तक सम्मेलन होना है।

क्रूज के वफादारों ने कोलोराडो के सात संसदीय जिलों के हर सम्मेलन में जीत हासिल की। ये सम्मेलन दो अप्रैल से शुरू हुए थे और शुक्रवार को समाप्त हुए । इनमें 12 प्रतिनिधि चुने गए। टेक्सास के सीनेटर की स्थिति शनिवार को तब और बेहतर हो गई, जब कोलोराडो रिपब्लिकन के राज्य सम्मेलन में 13 अतिरिक्त प्रतिनिधि चुन लिए गए।

परिणामों से पता चलता है कि किस तरह क्रूज के बेहतर संगठन ने उनकी मदद की। क्रूज अपनी पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं। क्रूज को जहां अपने प्रचार अभियान और प्रतिनिधियों की सूची तैयार करने और उनका समर्थन हासिल करने में महीनों लगे, वहीं ट्रंप ने इसी हफ्ते कोलोराडो राज्य के लिए एक निदेशक रखा है।

ट्रंप के प्रचार अभियान से जुड़े लोगों ने कहा है कि वह इससे निराश नहीं हैं, क्योंकि हमेशा से उन्हें कोलोराडो से यही उम्मीद थी, क्योंकि वहां की सभाओं की प्रक्रिया में पार्टी के अंदरूनी लोगों का वर्चस्व है।

ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार एलन कॉब ने कहा कि यदि वहां प्राइमरी (मतदान के जरिए प्रतिनिधि चुनाव) होता तो हम लोग वहां बहुत अच्छा प्रदर्शन किए होते।

अब तक रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी की दौड़ में ट्रंप ही 746 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। क्रूज 525 मतों के साथ दूसरे और कासिच 145 के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493