बैडमिंटन रैंकिंग : अत्री-रेड्डी को 3 स्थान का फायदा

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के पुरुष युगल जोड़ीदार मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी को गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन महासंघ के वरीयता क्रम में फायदा हुआ है।

अत्री और रेड्डी तीन स्थान की छलांग के साथ अपने करियर के अब तक के सबसे ऊंचे 17वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

इन दोनों के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी इस सप्ताह वरीयता क्रम में अपना स्थान बनाए रखने में सफल रहे।

पुरुष एकल में किदाम्बी श्रीकांत तीसरे, पारूपल्ली कश्यप 10वें, एचएस प्रनॉय 12वें क्रम पर बरकरार हैं।

पुरुष एकल में सानिया नेहवाल दूसरे क्रम पर विराजमान हैं जबकि दो बार विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य जीतने वाली पीवी सिंधु 13वें स्थान पर हैं।

महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा 12वां क्रम बनाए रखने में सफल रही हैं।

अब ये सभी खिलाड़ी विश्व कप में हिस्सा लेंगे, जो 10 अगस्त से जकार्ता में शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493