बैडमिंटन रैंकिंग : 21वें स्थान पर खिसके प्रनॉय

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उभरते हुए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रनॉय गुरुवार को जारी विश्व रैंकिंग में चार स्थान के नुकसान के साथ 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बीते महीने फ्रेंच ओपन में चीन के महान खिलाड़ी लिन डैन को हराने वाले प्रनॉय को हाल के दिनों में हुए आयोजनों में शुरुआती दौर में ही हार मिली है।

मुम्बई के अजय जयराम को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 25वें क्रम पर हैं।

किदाम्बी श्रीकांत, मौजूदा राष्ट्रमंडल चैम्पियन पारुपल्ली कश्यप हालांकि अपना स्थान बरकरार रखने में सफल रहे हैं। ये क्रमश: पांचवें और 12वें स्थान पर हैं।

महिला वर्ग में सायना नेहवाल और पीवी सिंधु भी अपनी रैंकिंग बनाए रखने में सफल रही हैं। सायना दूसरे और सिंधु 13वें स्थान पर हैं।

महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा भी 11वें स्थान पर विराजमान हैं।

पुरुष युगल में मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी को दो स्थान का नुकसान हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493