संतूर वादक शिवकुमार शर्मा को सर्वोच्च बिड़ला पुरस्कार

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। संतूर उस्ताद पंडित शिवकुमार शर्मा को हिंदुस्तानी संगीत में जीवनभर की उपलब्धि के लिए इस वर्ष के ‘आदित्य विक्रम बिड़ला कलाशिखर पुरस्कार’ के लिए चुना गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

सारंगी वादक मुराद अली खान और तबला वादक सत्यजीत तलवलकर को ‘आदित्य बिड़ला कलाकिरण’ पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। शहनाई के लिए निर्णायक मंडल का विशिष्ट पुरस्कार दो भाइयों – संजीव शंकर और अश्वनी शंकर को संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी. राव यहां शनिवार को एक समारोह में उद्यमी राजश्री बिड़ला, कुमारमंगलम बिड़ला और नीरज बिड़ला सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ये पुरस्कार प्रदान करेंगे।

समारोह का आयोजन संगीत कला केंद्र ने किया है।

जम्मू में जन्मे पंडित शर्मा को वर्ष 2001 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493