मालदीव में आपातकाल पर संसद की मुहर

माले, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मालदीव की संसद ने देश में एक महीने के लिए लगाए गए आपातकाल पर गुरुवार को अपनी मुहर लगा दी।

हावीरु आनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, सांसदों ने मतदान के जरिये आपातकाल लगाने की पुष्टि करने से पहले करीब दो घंटे तक इस पर बहस की।

सत्तारूढ़ प्रोग्रेसिव पार्टी आफ मालदीव (पीपीएम) के उप नेता अब्दुल रहीम अब्दुल्ला ने कहा, “इस कदम की आलोचना करने वाला देश का गद्दार होगा। मैं सदस्यों का आहवान करता हूं कि वे जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में काम करें।”

विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के सांसदों ने कहा कि आपातकाल लगाने का ऐलान राष्ट्रपति की अयोग्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस ऐलान में कुछ असंवैधानिक बातें भी हैं।

आपातकाल लगाने के पक्ष में 58 मत पड़े। 14 सांसदों ने विरोध में मत दिया। तीन सांसदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

मालदीव में बुधवार को एक महीने के आपातकाल का ऐलान किया गया था। राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम की नौका में विस्फोट और देश में हथियारों का जखीरा बरामद होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से यह असाधारण कदम उठाया गया।

राष्ट्रपति यामीन ने कहा कि आपातकाल लगाने का फैसला उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद से सलाह के बाद किया।

उन्होंने कहा कि सेना ने तलाशी अभियान में कई विस्फोटक उपकरण बरामद किए हैं और विस्फोटकों तथा हथियारों से हमले का खतरा मंडरा रहा है।

आपातकाल लगाने का ऐलान राष्ट्रपति महल के पास विस्फोटक बरामद होने के बाद किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493